{"_id":"571e576d4f1c1bae3da91866","slug":"saud-s-father-raised-tnjil-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंजील हत्याकांड में सऊद के पिता को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंजील हत्याकांड में सऊद के पिता को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए अधिकारी तंजील हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त मुनीर की तलाश कर रही बिजनौर पुलिस की स्वॉट टीम मुनीर के साथी सऊद के पिता असद सिद्दीकी को साथ ले गई है। टीम ने बताया कि वहां पुलिस अधिकारी असद से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ करेंगे।
गौरतलब है कि बिजनौर में हुए एनआईए अधिकारी तंजील हत्याकांड के सिलसिले में बिजनौर पुलिस लगातार अंबेडकरनगर पहुंचकर सऊद की तलाश कर रही थी। इस बार स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिजनौर टीम ने छापा डाला, तो सऊद के पिता असद सिद्दीकी मौके पर मिल गए। सोमवार को टांडा कोतवाली में बिजनौर के स्वॉट टीम प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि बिजनौर में 91 लाख के बैंक लूट कांड में मुख्य अभियुक्त मुनीर के साथ सऊद भी आरोपी है।
इसी आधार पर तंजील हत्याकांड में पुलिस आवश्यक सुराग लगाने के लिए सऊद को तलाश रही है। तंजील की हत्या में सऊद का हाथ है कि नहीं यह तो उससे पूछताछ पर ही पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस यह मान कर चल रही है कि सऊद ही वह कड़ी है जो मुनीर की लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
बताया कि पुलिस अधीक्षक बिजनौर सुभाष सिंह बघेल सऊद के पिता से पूछताछ करेंगे। सूत्रों के अनुसार छापे के दौरान स्वॉट टीम ने सऊद और उसके पिता असद सिद्दीकी के कई कागजात व पासपोर्ट भी अपनी अभिरक्षा में ले लिए हैं। उधर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है।