{"_id":"8c1d2f8435e32e2333763889b8ae8716","slug":"saryu-coast-girl-missing-feared-drowned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू तट से युवती लापता, डूबने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरयू तट से युवती लापता, डूबने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हर गांव में मंगलवार को सरयू तट पर कपड़े धोने गई एक युवती लापता हो गई। नदी के किनारे चप्पलें व कपड़े मिलने के चलते परिवारीजन उसके डूबने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में युवती की तलाश कराई मगर कोई सफलता नहीं मिली। बिड़हर गांव निवासी कमलेश कनौजिया की पुत्री निसकला (19) मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सरयू नदी के बिड़हर घाट पर कपड़े धोने गई थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश की गई। परिवारीजन जब बिड़हर घाट पर पहुंचे, तो वहां कपड़े व निसकला की चप्पलें पड़ी मिलीं। निसकला के नदी में डूबने की आशंका से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। कुछ ग्रामीण युवकों ने नदी में कूदकर युवती की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच एसओ ज्ञानेंद्र सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नदी में युवती की तलाश कराई मगर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन