फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One arrested in nurse murder case

नर्स की हत्या का आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन

नगर के खैरुन्निशा नर्सिंग होम की नर्स पूजा की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत दिनों सकरावल स्थित अस्पताल के प्रसव कक्ष में वार्ड बॉय साहबे आलम ने नर्स पूजा उर्फ मोनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को चाकू से मारकर जान देने का प्रयास किया। सीएचसी टांडा व जिला अस्पताल के बाद उसे गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया था।

विज्ञापन


उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। नर्स के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद मक्की व साहबे आलम के विरुद्ध केस दर्ज किया। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद मक्की एक दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


इस बीच ट्रॉमा सेंटर से डिस्चार्ज होने के बाद गुरुवार को टांडा पहुंचे वार्ड बॉय साहबे आलम को कोतवाल मनोज पंत ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि घटना की विवेचक सीओ ने साहबे आलम की गिरफ्तारी के लिए हुकुम तहरीरी दे रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed