{"_id":"c0741ecb63cd182222e01d0c8ee40aff","slug":"mother-through-the-axe-his-innocent-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी मारी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
एक मां ने मासूम बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है। आननफानन में परिवारीजनों ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हड़िया मित्तूपुर आजमगढ़ निवासी गुड्डू पत्नी अनीता और पुत्र आयुष (3) के साथ मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव ससुराल आया था। मंगलवार को अचानक अनीता की दिमागी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
उसने पास में रखी कुल्हाड़ी से बेटे पर हमला कर दिया। इससे मासूम घायल हो गया। घटना से परिवारीजनों में अफरातफरी मच गई। बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन