फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Miscreants burnt the kiosk in Ambedkarnagar

शरारती तत्वों ने फूंक दी गुमटी

Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Miscreants burnt the kiosk in Ambedkarnagar
सेनपुर बाजार में पान की गुमटी में शरारती तत्वों ने आग लगा दिया। इससे गुमटी जलकर राख हो गई। इसके पहले भी बाजार में दो सैलून वाली गुमटी को कुछ शरारती तत्वों ने रात में जला दिया था। इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


अहिरौली थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी रामतिलक वर्मा भीटी थाना क्षेत्र के सेनपुर बाजार में गुमटी में पान की दुकान करते हैं। सोमवार को वह दुकान बंद कर घर चले आए। रात में कुछ शरारती तत्वों ने उनकी गुमटी में आग लगा दी। इससे उन्हें करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह बाजार के कुछ लोगों ने दी। पीड़ित ने भीटी थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। इसी बाजार में गत छह जनवरी की रात कुछ शरारती तत्वों ने मुस्तफाबाद निवासी दो लोगों की गुमटी जला दी थी, जिसमें वे सैलून चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed