{"_id":"57068e7c4f1c1b5b18c811f2","slug":"loot-the-five-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक पखवारे पूर्व टांडा में धागा व्यवसायी से हुई 4 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूट में शामिल 74 हजार रुपये की रकम तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक व असलहा भी बरामद कर लिया गया है।
गौरतलब है कि गत 26 मार्च को टांडा नगर के धागा व्यवसाई महेंद्र कुमार गुप्ता से सशस्त्र बदमाशों ने 4 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के खुलासे के लिए एसपी अजय सिंह ने टांडा व अलीगंज थाने की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया था। क्षेत्राधिकारी टांडा राघवेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार काम कर रही थी।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि 6 अप्रैल की रात कुछ बदमाश चिंतौरा के हकीम क्लब मैदान में मौजूद हैं। इस पर टांडा थाने की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 5 लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान सकरावल टांडा निवासी मोहम्मद आलम, मीरानपुरा टांडा निवासी सद्दाम, सकरावल निवासी आसिफ, मुसहां अलीगंज निवासी रिजवान व आरोपुर अलीगंज निवासी राजीव यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर करीब पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि मोहम्मद आलम के पास से 1 तमंचा, दो कारतूस तथा धागा व्यवसाई के पैन कार्ड समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। सभी पांच आरोपियों के पास से मिलाकर कुल 74 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया है कि लगभग दस दिन पहले ही उन लोगों ने धागा व्यवसाई से लूट के लिए घेराबंदी का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। अभियुक्तों ने लगभग आठ माह पूर्व टांडा रेलवे स्टेशन के निकट से एक व्यक्ति से मारपीट कर बाइक व बैग लूटने की भी जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि घटना का एक आरोपी अयान उर्फ रिंकू फरार है।