फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   grabbed 20 quintals of MDM grains in Raid

छापे में एमडीएम का 20 क्विंटल राशन पकड़ा 

Fri, 05 Jan 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन

यूपी 100 पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर पिकप से कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे एमडीएम के 20 क्विंटल राशन को पकड़ा। इस मामले में वाहन पर सवार एक जूनियर हाईस्कूल के लिपिक, चालक व खरीददार को हिरासत में लिया गया है। एसडीएम जलालपुर ने खाद्य निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जलालपुर तहसील के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक पिकप में अनाज से भरी बोरियां लादी जा रही थीं। इसी बीच विद्यालय प्रबंध कमेटी के सदस्य गुरुप्रसाद वर्मा ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दे दी। उन्होंने बतया कि एमडीएम का अनाज कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर यूपी 100 पुलिस के सिपाही तेजबहादुर सिंह, कमलेश सरोज व राजेश यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जिस समय पुलिस की टीम पहुंची, उस समय अनाज से लदी पिकप विद्यालय से बाहर निकल रही थी। पुलिस को देखते ही वाहन पर सवार लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। इसमें चालक जियालाल के अलावा दो अन्य लोग शामिल है। पिकप पर 17 कुंतल चावल व 3 कुंतल 43 किग्रा गेहूं लदा पाया गया। तीनों आरोपियों व अनाज से लदे वाहन को अभिरक्षा में लेकर जलालपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम जलालपुर रामशंकर को दी। एसडीएम ने खाद्य निरीक्षक जलालपुर को थाने जाकर पूरे मामले की जानकारी करने व मामला सही पाने पर संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में वाहन चालक व एक अन्य को थाने में रोका गया है। विद्यालय के एक लिपिक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed