{"_id":"6af8ad7beba7206c6f0ee609","slug":"the-trauma-of-molestation-claimed-the-girls-life-firozabad-news-c-169-1-mt11005-190725-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छेड़छाड़ की पीड़ा ने छीन ली बिटिया की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छेड़छाड़ की पीड़ा ने छीन ली बिटिया की सांसें
Sun, 15 Nov 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद/जसराना। जसराना क्षेत्र में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भाई दूज की शाम प्लॉट पर पशु बांधने गई 10वीं की एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही मुंहबोले चाचा (पड़ोसी किशोर) ने छेड़छाड़ कर दी। अपमान और लोकलाज के भय से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर कीटनाशक पी लिया। शुक्रवार रात ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपी बाल अपचारी की तलाश में जुटी है।
छात्रा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता खेती करते हैं। 11 नवंबर को भाई दूज की शाम 8 बजे अपने प्लॉट पर पशु बांधने गई थी। आरोप है कि वहां पड़ोसी किशोर (छात्रा का मुंह बोला चाचा) ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर उसके चाचा मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। जब परिजन बाल अपचारी को लेकर उसके घर शिकायत करने ले जा रहे थे तब वह रास्ते से भाग गया था।
इसके बाद जब किशोरी के परिजन बाल अपचारी के घर शिकायत को पहुंचे तो आरोपी के परिजन ने अभद्रता शुरू कर दी। इस पूरे घटनाक्रम, अपमान और मानसिक आघात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर पहुंचते ही कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन ने बताया कि फसल में छिड़काव के लिए घर में कीटनाशक रखा हुआ था। शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी और उसे पहले पाढ़म के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
13 नवंबर को पुलिस को मिली जानकारी
मामले की भनक 13 नवंबर को जसराना पुलिस को लगी। इसके बाद इंस्पेक्टर भगवत सिंह गुर्जर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और मृतका के चाचा से तहरीर प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार रात उपचार के दौरान छात्रा की मौत के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
दिवाली की छुट्टियों पर गुजरात से आया था, पुरानी रंजिश भी आई सामने
फिरोजाबाद। पुलिस को परिजन से मिली जानकारी के अनुसार जिस बाल अपचारी किशोर पर छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप है, वह वर्तमान में गुजरात में रहकर हलवाई का काम करता है। वह दिवाली की छुट्टियों पर अपने घर आया हुआ था।
किशोर मृतका का पड़ोसी होने के साथ-साथ रिश्ते में मुंहबोला चाचा भी लगता है। परिजन के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच पूर्व में खेत-मेढ़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। स्थितियां कुछ सामान्य होने पर दोनों पक्षों में बोलचाल शुरू हो गई थी। इस घटना ने पुरानी दूरियों और कड़वाहट को फिर से बढ़ा दिया है।
पूर्व में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जसराना थाने में बाल अपचारी के खिलाफ छेड़छाड़ और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। अब किशोरी की मृत्यु के पश्चात धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। बाल अपचारी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी की हालत में सुधार न हो पाने के कारण पुलिस मृत्यु पूर्व बयान भी दर्ज नहीं कर सकी है।
प्रेमप्रकाश, सीओ जसराना