फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Customer service center operator ripped off one and a half lakh rupees

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने डेढ़ लाख रुपये हड़पा

Fri, 05 Aug 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 05 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Customer service center operator ripped off one and a half lakh rupees
money - फोटो : demo pic

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा एक ग्राहक से लगभग डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत बुढ़ईपुर गांव निवासी सत्यनरायन ने जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लगभग चार माह पूर्व डेढ़ लाख रुपये जमा करने गया हुआ था। सत्य नारायन के अनुसार केंद्र संचालक रामू कुमार पुत्र रंजीत निवासी गोसाईगंज फैजाबाद ने बताया कि सर्वर डाउन है।
विज्ञापन


इसलिए अभी नहीं जमा हो सकता। उसने सर्वर ठीक होने पर जमा करने का हवाला देते हुए चेक रख लिया और उसकी रसीद भी दे दी। कुछ दिन बाद जब वह धनराशि निकालने के लिए गया। संचालक ने बताया कि खाते में अभी धनराशि नहीं है। ऐसे में उसने अपने पंजाब नेशनल बैंक में निजी एकाउंट से धनराशि निकालने के लिए डेढ़ लाख रुपये का चेक सत्य नारायन को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह बैंक गया, तो पता चला कि उसके खाते में धनराशि ही नहीं है। इस पर वह पुन: प्रबंधक के पास गया। दबाव डालने पर संचालक रामू ने स्टांप पेपर पर तीन माह में धनराशि देने की बात कही। तीन माह बाद भी धनराशि वापस नहीं किया। बीते एक माह से सेवा केंद्र में ताला लटका हुआ है।


इस बीच शुक्रवार को सत्य नारायन के पुत्र पवन ने पुलिस लाइन क्षेत्र में किसी कार्य से आए रामू को पकड़ लिया और उसे अकबरपुर थाने ले गया। वहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ महेंद्र ने बताया कि सेवा केंद्र संचालक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed