फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Buying petrol with fake notes three arrested

जाली नोट से पेट्रोल लेते तीन गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 10 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Buying petrol with fake notes three arrested
दो हजार रुपये का नकली नोट - फोटो : symbolic

 जिला मुख्यालय स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो हजार रुपये का जाली नोट चलाने पहुंचे तीन युवकों को पंपकर्मियों की मदद से पुलिस ने दबोच लिया। बाद में उन्हें कोतवाली लाकर आवश्यक पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों के पास से सिर्फ एक ही जाली नोट बरामद हुआ। युवकों ने बताया कि उन्होंने स्कैनर से असली नोट को स्कैन कर यह एक नकली नोट निकाला था।

विज्ञापन

 
अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि शुक्रवार देरशाम करीब आठ बजे टांडा रोड स्थित देवांश पेट्रोल पंप संचालक मुन्ना पांडेय ने उनके पास फोन किया। बताया कि एक बाइक से दो युवक उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे और 500 रुपए का पेट्रोल भराया। इसके बाद दो हजार रुपये का जाली नोट दिया। कर्मचारी ने जब उसे जाली नोट होना बताया तो वे कर्मचारी से बहस करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच एक और युवक उनकी तरफ से वहां पहुंच गया, इसके बाद सभी लोग बाकी पैसा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को अभिरक्षा में लेकर थाने लाई। युवकों द्वारा दिए गए नोट को देेखा गया तो वह जाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने यह बात कबूल किया कि उन्होंने टांडा में एक स्कैनर से एक असली नोट को स्कैन किया था। उसे चलाने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान टांडा थाना क्षेत्र सगरा ब्राहिमपुर निवासी विनय तिवारी, अंकित व छज्जापुर टांडा निवासी रुद्रमणि रूप में हुई। तीनों का शनिवार को चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed