{"_id":"591b30294f1c1bfc71f231e0","slug":"bribe-taking-video-viral-two-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लिपिकों का घूस लेते वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लिपिकों का घूस लेते वीडियो वायरल, निलंबित
अंबेडकरनगर
Updated Tue, 16 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में इस तरह घूस लेते दिखे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरा मशीन लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर कलेक्ट्रेट के दो लिपिकों की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक लिपिक पांच हजार, तो दूसरा 50 हजार रुपये लेते दिख रहा है। कलेक्ट्रेट के आंग्ल अभिलेख विभाग में तैनात दोनों लिपिकों से जुड़ा यह वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया है। उधर सांसद हरिओम पांडेय ने इस संबंध बताया कि अगर जिला प्रशासन ने समुचित कार्रवाई न की तो वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
टांडा नगर के एक आरा मशीन के संचालक ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए वन विभाग में आवेदन किया था। वन विभाग ने तहसील व जिला प्रशासन से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने को कहा। आवेदक ने तहसील से तो अनापत्ति प्रमाणपत्र लगवा लिया, लेकिन जब रिपोर्ट कलेक्ट्रेट पहुंची, तो वहां पत्रावली लिपिकों ने रोक ली।
कलेक्ट्रेट के आंग्ल अभिलेख विभाग में तैनात कर्मचारियों ने अवैध रकम की मांग शुरू कर दी। आवेदक ने पहले तो दोनों लिपिकों पर हजारों रुपये खर्च किए। इसके बाद भी कर्मचारियों ने पीछा नहीं छोड़ा। थक हारकर आवेदक ने दोनों को रकम देते हुए वीडियो क्लिप तैयार करा ली।
विज्ञापन
यह वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इसमें वरिष्ठ सहायक शिवकुमार कलेक्ट्रेट के अपने कक्ष में ही 5 हजार रुपये लेते दिख रहा है, जबकि कनिष्ठ सहायक लालचंद कलेक्ट्रेट परिसर में ही कक्ष के बाहर एक बाइक पर बैठकर 500 के नोट की 50 हजार की गड्डी लेता व उसे गिनता दिखाई पड़ रहा है।
मैंने दोनों कर्मचारियों को वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच एसडीएम सदर को दी गई है। रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई तय होगी। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम