फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   breaking lock Theft 50 thousand

ताला तोड़ 50 हजार का माल उड़ाया

Thu, 19 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 19 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
breaking lock Theft 50 thousand
अंबेडकरनगर के कटेहरी स्थित एक निजी संस्था के कार्यालय में इस तरह कुंडी तोड़कर हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र अहिरौली के गौरा बसंतपुर गांव में एक संस्थान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 30 हजार रुपये की नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी संस्था मालिक को गुरुवार को हुई। संस्था संचालक के पुत्र ने अहिरौली थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 
गौरा बसंतपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उसके पिता रामनयन पाल गांव में एक संस्था चलाते हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने संस्थान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ डाला। इसके बाद अंदर रखी आलमारी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


आलमारी में रखे करीब 30 हजार रुपये की नकदी के अलावा एक सिलाई मशीन, एक डिजिटल कैमरा व चेकबुक आदि पार कर दिया। इससे उसे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed