{"_id":"5877c9334f1c1b7940ba8c1b","slug":"bjp-leader-s-son-was-shot-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पुत्र को संदिग्ध हालात में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के पुत्र को संदिग्ध हालात में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : symbolic
अहिरौली थाना क्षेत्र के मधुपुर मीरनपुर में गुरुवार को भाजपा नेता का पुत्र घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मधुपुर मीरनपुर निवासी भाजपा नेता ओमप्रकाश उपाध्याय के पुत्र वैभव (17) को गुरुवार को दिन में घर में संदिग्ध हालात में पेट में गोली लग गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने वैभव को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजनों का कहना है कि, घर में ओमप्रकाश की लाइसेंसी बंदूक साफ करते वक्त असावधानी के चलते फायर होने से वैभव को गोली लगी है। वहीं, एएसपी राम मोहन सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन