{"_id":"58d2cfa84f1c1b870a1a2486","slug":"beating-supervisor-at-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े सुपवाइजर की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े सुपवाइजर की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में बुधवार को तीन चार पहिया वाहन से पहुंचे लोगों ने एक आउट सोर्सिंग कंपनी के सुपरवाइजर की पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। बताया जाता है कि हमलावर जिस वाहन से आए थे, उन सभी पर एक राजनैतिक दल का झंडा लगा था।
वे सरकार बदलने की बात कहते हुए किसी बाहरी आदमी के काम न करने का दबाव बना रहे थे। बुधवार पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे करीब मेडिकल कॉलेज परिसर में एक के बाद एक तीन लग्जरी वाहन पहुंचे। उनमें 25 से 30 लोग सवार थे।
तीनों वाहन तेजी से एक साथ आकर मेडिकल कॉलेज परिसर में रुके और लगभग 6 वर्ष से मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग का कार्य करने वाली एलटी मैनेजमेंट सर्विसेज के सुपरवाइजर संजीत शुक्ला निवासी पयागपुर बहराइच के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वह उस समय पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास खड़ा था। अचानक हुए इस हमले से एक तरफ जहां और लोग हतप्रभ रह गए, वहीं सुपरवाइजर ने खुद को बचाते हुए पुलिस चौकी तक दौड़ लगा दी। पुलिस चौकी पहुंचने के बाद हमलावर फरार हो गए।
बताया जाता है कि हमलावर बाहरी लोगों को काम न देने का दबाव बना रहे थे। वे सत्ता बदलने के बाद की स्थितियों का भी हवाला दे रहे थे। उधर सुपरवाइजर ने बाद में अलीगंज थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में लगभग 30 अज्ञात लोगों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसओ मनोज पंत ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।