फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BDC members abducted

बीडीसी सदस्य का अपहरण

Thu, 11 Feb 2016 11:21 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन से आए लोग फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की। साथ ही छानबीन शुरू कर दी। उधर घटना से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। घटना को ब्लाक प्रमुख चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया ग्रामसभा के मरथुआ सरैया द्वितीय से बीते हुए बीडीसी चुनाव में दलित राजितराम ने जीत हासिल की थी। राजितराम की गांव से लगभग एक किमी दूर बंधनपुर चौराहे पर सिलाई की दुकान भी है। वह सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी वह अपनी सिलाई की दुकान पर बैठा हुआ था। देर शाम अचानक दो चार पहिया लग्जरी वाहन दुकान के समक्ष आकर रुका। उसमें से 8 से अधिक असलहाधारी बाहर निकले और सीधे सिलाई की दुकान में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि राजितराम कुछ समझ पाता, वहां पहुंचे लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जमकर पिटाई करने के बाद उसे घसीटते हुए वाहन की तरफ ले जाने लगे। इस पर जब आसपास मौजूद लोगों की निगाह उन पर पड़ी, तो उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन लोगों के  हाथों में असलहा देख वे सभी पीछे हट गए।

इसके बाद वाहन सवार लोगों ने बीडीसी सदस्य को वाहन में बैठाया और अकबरपुर की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी गांव पहुंची, तो परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन से आए लोग बीडीसी सदस्य का अगवा कर वहां से भाग चुके थे।


इस बीच घटना की जानकारी होने पर एसओ अहिरौली अशोक यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घेराबंदी कर धरपकड़ का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ की। घटना से न सिर्फ क्षेत्र, बल्कि प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed