फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arrested with lover involved in husband's murder

पति की हत्या में लिप्त महिला प्रेमी के साथ गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2017 11:57 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली महिला को पुलिस ने प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने बीते दिनों नहर में मिले अज्ञात शव मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


 एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया है। गौरतलब है कि 16 सितंबर को डड़वा नहर से एक अज्ञात युवक का शव अहिरौली पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गला काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो युवक की पहचान अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत भाउपुर निवासी युवक मिठाईलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि उसकी हत्या पत्नी सीमा ने ही अहिरौली के टीकमपारा निवासी रोहित के साथ मिलकर की। पुलिस ने इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सुधीर सिंह ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर बताया कि रोहित का प्रेमप्रसंग सीमा से विवाह पूर्व से चल रहा था। इसी बीच घटना को अंजाम देने के लिए रोहित ने मिठाईलाल से दोस्ती कर ली।

वह इसी बीच पंजाब चला गया। धोखे से 14 सितंबर को उसे वापस बुलाया और फैजाबाद से वे दोनों बस से रात में कटेहरी उतरे। रास्ते में डड़वा नहर के पास उसने अपने एक दोस्त अखिलेश को बुला लिया।


वहीं डंडा व चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। घटना के बाद फोन कर सीमा को बताया कि काम हो गया है।

पुलिस ने मामले में सीमा व रोहित को गिरफ्तार करने के साथ ही उनका चालान कर दिया। इस बीच घटना का पर्दाफाश करने में शामिल एसओ अहिरौली वासुदेव राणा, स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह समेत कुल 14 सदस्यीय टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।

अहिरौली पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में शामिल आला कत्ल भी बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed