{"_id":"59e254bc4f1c1bce538b778d","slug":"animal-smugglers-thrown-stone-police-had-to-retreat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने किया पथराव, पुलिस को हटना पड़ा पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने किया पथराव, पुलिस को हटना पड़ा पीछे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के जवान
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदनगर चौराहा पर शुक्रवार देर रात पिकअप से पशु चोरी करने पहुंचे तस्करों ने ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और भाग निकले। अचानक हुई पत्थरबाजी के चलते यूपी 100 पुलिस टीम को अपने कदम पीछे हटाने पड़े।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी होने पर जब तक एसओ महरुआ दल-बल के साथ पहुंचते, पशु तस्कर पिकअप समेत अकबरपुर की तरफ भाग खड़े हुए। महरुआ थाना अंतर्गत सेमरी निवासी सियाराम अग्रहरि पुत्र राममविदुर इसी थाना क्षेत्र के आनंदनगर चौराहा के निकट रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने घर में ही किराना व कबाड़ की दुकान खोली है और बगल में ही छप्पर डालकर एक गोवंशीय पशु पाल रखा है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात एक पिकअप चौराहे पर पहुंची। उस पर से एक व्यक्ति उतरा और मवेशी को खोलने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
इस पर चंद कदम दूरी पर मौजूद पुलिस पिकेट के सिपाहियों ने देख लिया और रोकने के लिए कुछ ग्रामीणों के साथ आगे बढ़े। पुलिसकर्मियों को अपनी तरफ आते देख पशु तस्कर मवेशी छोड़कर वाहन पर चढ़ गया। पुलिसकर्मियों को रोकने के लिए उन पर पथराव शुरू कर दिया।
अचानक हुए हमले से घबराए पुलिसकर्मी पीछे हट गए। इस बीच सियाराम की सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पशु तस्करों ने उन पर भी पथराव करना शुरू कर दिया।
नतीजा यह हुआ कि यूपी 100 वाहन के पुलिसकर्मी भी पीछे हटने को विवश हो गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पशु तस्कर पुलिस पर पथराव करते हुए अकबरपुर की तरफ भाग निकले।
एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव नहीं किया गया है। जब पुलिस टीम ने दौड़ाया तो वाहन से आए लोग पशु छोड़कर अकबरपुर की तरफ भाग खड़े हुए। मामले में छानबीन कराई जा रही है।