{"_id":"27a1f01e4cfb603dd043803519d5e8f5","slug":"animal-smugglers-leaving-luxury-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्कर लग्जरी वाहन छोड़ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्कर लग्जरी वाहन छोड़ फरार
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की घेराबंदी से बचने के लिए भागे पशु तस्करों की एसयूवी अनियंत्रित होकर अहिरौली के निकट एक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे के बाद चालक व अन्य लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ वाहन से तीन पशु बरामद किए। वाहन अकबरपुर में मीरानपुर निवासी एक अधिवक्ता का बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार शाम हुई। अकबरपुर गौहनिया मार्ग पर एक क्वालिस जीप तेज गति से गोसाईगंज की तरफ से आ रही थी। भरथुआ चौराहे के पास ग्रामीणों ने वाहन में कुछ गोवंशीय पशु लदे देखे तो पीछा करने के साथ ही सूचना अशरफपुर बरवां के लोगों को दी। सूचना मिलने पर सामने से लोगों ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
यह देख चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की लेकिन हउदवा तालाब के पास एक पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद चालक समेत वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए।कूछ ही देर में अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। वाहन में लादे गए तीन मवेशी मिले। बरामद वाहन अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी एक अधिवक्ता का बताया जाता है।
विज्ञापन
एसओ का कहना है कि सूचना मिलने पर घेराबंदी के दौरान शारदा सहायक नहर के पास वाहन सवार लोगों ने पुलिस टीम को टक्कर मारने का प्रयास किया और भाग निकले। अज्ञात के विरुद्घ पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नंबर के आधार पर वाहन स्वामी के बारे में छानबीन जारी है।