{"_id":"5cf40130bdec22073f3f2b18","slug":"15594949576-ambedkar-nagar-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ताला तोड़ दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर नई बाजार स्थित बाइक मरम्मत की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम हरसम्हार निवासी जमाल अहमद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि हीरापुर नई बाजार में उसने बाइक रिपेयरिंग व पार्टस की दुकान कर रखी है। गत 31 मई शाम को वह काम खत्म कर अपने घर चला गया। रात में आए चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए।
वहां दुकान में लगी एलसीडी, 5 हेल्मेट, 60 डिब्बा मोबिल, टायर व रिम समेत आलमारी में रखा 46 हजार रुपया चोरों ने पार कर दिया। दूसरे दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि नकदी समेत सभी सामान गायब थे। जानकारी होते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में उसने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं बाजार में हुई चोरी की घटना को लेकर अन्य दुकानदारों ने नाराजगी प्रकट की। उनका कहना था कि रात की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान न देने के कारण चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। यदि इसी तरह रहा तो आगे भी इसका खामियाजा अन्य दुकानदारों को भुगतना पड़ सकता है।