{"_id":"5cf4011dbdec2207657babc5","slug":"15594949384-ambedkar-nagar-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली अंतर्गत मीरानपुरा मोहल्ले में शनिवार रात कारखाने से काम कर लौट रहे एक युवक पर मोहल्ले के ही एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली अन्तर्गत नैपुरा निवासी एखलाक अहमद पुत्र मोहम्मद अहमद मीरानपुरा मोहल्ला स्थित एक पावरलूम पर कार्य करता है। रोजाना की तरह शनिवार रात वह काम करके घर जा रहा था। आरोप है कि जब वह मोहल्ले के अंदर पहुंचा, तो वहां फिरोज अहमद ने उसे रोककर अभद्रता करने लगा।
विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आईं। गुहार पर जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग खड़ा गया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।