{"_id":"5cf40117bdec220777254fb2","slug":"155949493118-ambedkar-nagar-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्जी डिग्री पर नियुक्ति मामले में प्रबंधक व शिक्षिका पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
र्जी डिग्री पर नियुक्ति मामले में प्रबंधक व शिक्षिका पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा फर्जी डिग्री के आधार पर मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत शिक्षक के पद पर तैनाती किए जाने व शासकीय राशि आहरण का मामला प्रकाश में आया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित मदरसे के प्रबंधक व शिक्षिका के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीते दिनों जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह से शिकायत की गई कि अलीगंज थाना अंतर्गत दहियावर गांव स्थित एमएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत फर्जी ढंग से शिक्षक की तैनाती की गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जांच कराई, तो पाया विद्यालय प्रबंधक सै. हसन मेंहदी ने योजना के तहत जिस शिक्षिका शबीहा फातिमा को नियुक्त किया है, उनकी एमए की डिग्री फर्जी है। उसका सत्यापन भी कराया, जिसमें डिग्री फर्जी मिली। पाया गया कि मदरसा प्रबंधक द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर मदरसा मान्यता सेवा नियमावली में निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
ऐसे में अनियमित नियुक्त शिक्षक के मानदेय के रूप में शासकीय राशि का आहरण कर धोखाधड़ी व गबन किया गया है। इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक व शिक्षिका के विरुद्ध धोखाधड़ी व गबन समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कराया गया है। उधर विद्यालय प्रबंधक हसन मेहदी ने कहा कि आरोप मनगढ़ंत हैं। शिक्षिका की नियुक्ति नियम के तहत की गई है। विवेचना में सबकुछ साफ हो जाएगा।