फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   परीक्षा में नंबर बढ़वाने के नाम पर हो रहा ठगी का प्रयास

परीक्षा में नंबर बढ़वाने के नाम पर हो रहा ठगी का प्रयास

Fri, 12 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में नंबर बढ़वाने के नाम पर हो रहा ठगी का प्रयास
आलापुर। आपका बोर्ड परीक्षा में पेपर अच्छा नहीं हुआ है। नंबर कम मिले हैं। एक दो विषय में फेल भी हैं। यदि अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होना हो, तो आपके मोबाइल नंबर पर जो खाता नंबर भेजा है, उसमें बताई गई राशि तत्काल भेजें, जिससे आपका नंबर बढ़वाया जा सके। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपका परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं होगा। कुछ ऐसे ही फोन बीते कुछ दिनों से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के पास आ रहे हैं। इससे संबंधित छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों में व्यापक चिंता बनी हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए जय बजरंग पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम कुछ ही दिनों में आने वाला है। बीते कुछ दिनों से परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के फोन पर कॉल आ रही है कि यदि उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने हैं, तो जो खाता संख्या उनके मोबाइल नंबर पर भेजा गया है, उसमें मांगी गई राशि भेज दें। जयबजरंग पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा गरिमा सिंह, शिवांगी सिंह, धनंजय दुबे प्रीति पांडेय, ब्यूटी के अभिभावक के मोबाइल पर अलग-अलग समय पर फोन आया।
विज्ञापन


इसमें कहा कि संबंधित छात्र व छात्रा का नंबर अच्छा नहीं है। यदि इसे बढ़वाना है, तो जो खाता नंबर आपके मोबाइल नंबर पर भेजा है, उस पर अंकित की गई राशि भेज दें। यदि समय पर राशि नहीं भेजी गई, तो परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं होगा। अलग अलग फोन पर अलग अलग राशि बताई गई। फोन आने के बाद न सिर्फ संबंधित छात्र-छात्राओं, बल्कि उनके अभिभावकों में चिंता उत्पन्न हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन को दी। शुक्रवार को विद्यालय प्रधानाचार्य ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार रामअवध इंटर कॉलेज मसेना मिर्जापुर के कई छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के मोबाइल पर फोन आया और उनसे भी कुछ इसी प्रकार की बातें करते हुए संबंधित खाते में राशि भेजे जाने की बात कही गई। फोन आने के बाद से ही संबंधित छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावक काफी चिंतित हैं। पुलिस को सूचित किया गया है। उधर थाना प्रभारी कन्हैया यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जिन नंबरों से फोन आए हैं, उन्हें सर्विलांस पर लगाया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed