फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मारपीट के अलग अलग मामलों में

मारपीट के अलग अलग मामलों में

Sun, 24 Mar 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के अलग अलग मामलों में
मारपीट के मामलों में 29 पर केस दर्ज
विज्ञापन


बसखारी/टांडा। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट के मामलों में 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बसखारी पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं टांडा में न्यायालय के आदेश पर पांच तो चालक की पिटाई के मामले में छह पर केस दर्ज किया गया है।

बसखारी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी निकलेश व रामसेवक के बीच नाली को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि गत शुक्रवार शाम रामसेवक के परिवारीजन निकलेश पर हमलावर हो गए, और बुरी तरह पीट दिया। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत कुल चार लोगों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उधर थाना क्षेत्र के भिदूण में लगभग दो माह पूर्व भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में न्यायालय के आदेश पर 4 लोगों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। भिदूण निवासी कमलेश कुमार के मुताबिक पड़ोसी जवाहिर, उनके पुत्र मुन्नालाल व सूरज कुमार एवं पोते रवि कुमार ने गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडों से उनकी तथा पत्नी की पिटाई की। वह लोग एक भूमि विवाद को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मामले को अनसुना कर दिया। इसके उलट कुछ राजनीतिक लोगों के दबाव के चलते उनके ही विरुद्ध केस दर्ज करा दिया गया। इस पर उन्होंने न्यायालय के लिए न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बसखारी थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में बीते वर्ष 30 दिसंबर को कोटे के चयन के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामवासी इकट्ठा हुए थे। कोटा चयन स्थगित होने के चलते गांव के संदीप सिंह गांववासियों के साथ वापस अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में एक ट्यूवेल पर गांव के ही दिग्विजय सिंह उर्फ बब्लू व दुर्ग विजय सिंह उर्फ डब्लू एवं उनकी बहन रंजना व माता विद्यावती ने लाठी डंडा व ईट पत्थर लेकर हमला कर दिया। हमले में गांव की हंसा देवी घायल हो गई। गांव के देवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक उर्फ मंटू सिंह, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह व रामजीत सिंह मौके पर पहुंच गए तथा लाठी डंडे से संदीप सिंह की पिटाई करने लगे। इससे संदीप को गंभीर चोटें आ गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

न्यायालय के आदेश पर पांच के विरुद्घ केस
टांडा। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में घटना के 14 माह बाद मारपीट, नुकसान व छिनैती का मुकदमा 5 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया है। मुकदमा वादिनी शाहजहां खातून निवासी ग्राम नरायनपुर भटौली ने बताया कि बीते वर्ष 15 जनवरी 2018 को दिन में गांव के विपक्षी पड़ोही, मगन, शमशीर, दिलशेर व सरवर अली उसके खेत की मेड़ क्षतिग्रस्त करने के साथ गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। परिवार के लोगों ने मना किया तो गाली देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। इसमें शाहजहां के माता, पिता, भाभी, बहन को काफी चोटें आ गयी। मारपीट करने के साथ ही गले में मौजूद सोने की चेन भी छीन लिए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर टांडा कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्घ मारपीट व छिनैती की धाराओं केस दर्ज किया है।


चालक की पिटाई के मामले छह पर केस
टांडा। बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक की पिटाई के मामले में टांडा कोतवाली में छह लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा वादी बृजेश तिवारी निवासी इस्माइलपुर बेल्दहा ने बताया कि वह बीते 22 मार्च को अजमेरी बादशाहपुर घाट से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बालू लादकर लेकर आ रहे था। रास्ते में विपक्षी संजय कुमार, विवेक ऊर्फ हर्षित, विपिन, शिवम, सुशील व अमरजीत निवासीगण अजमेरी बादशाहपुर ने लाठी-डंडे व कट्टे की बट से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे उसे काफी चोट आ गई। वह किसी तरह गुराह लगाकर मौके से भागा, और अपनी जान बचा सका। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed