फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लेखपालों को धमकाने व हंगामा में दो पर केस

लेखपालों को धमकाने व हंगामा में दो पर केस

Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों को धमकाने व हंगामा में दो पर केस
लेखपालों को धमकाने व हंगामा में दो पर केस
विज्ञापन


जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लेखपालों को धमकाने, शासकीय कार्य में व्यवधान तथा अवैध वसूली का प्रयास करने के मामले में जलालपुर पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

जलालपुर थाने में दी तहरीर में लेखपाल राशिद अख्तर ने कहा कि वह डीह भियाव में लेखपाल पद पर कार्यरत है। एक दिन पहले शनिवार को अपराह्न तीन बजे तहसील में सरकारी कार्य कर रहा था। इसी बीच पत्रकार बनकर दो युवक वहां पहुंचे और किसान सम्मान निधि योजना के बारे में सवाल जवाब करने लगे। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कार्य में व्यवधान न करने की बात कहने पर उन दोनों ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद कई कागजात फाड़कर फेंक दिए।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद वे सब फिर लौटे और बोले कि मैंने तुम्हारा भ्रष्टाचार से संबंधित वीडियो बना लिया है। 50 हजार रुपये तत्काल दे दो, नहीं तो महंगा पड़ेगा। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। साथी लेखपाल सरफराज अहमद ने दूरभाष पर पुलिस को सूचना दे दी। एक युवक को लेखपालों ने पकड़ भी लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जलालपुर निवासी जीके निषाद तथा एके शर्मा के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज कर लिया गया है। उधर दोनों आरोपियों का कहना था कि लेखपाल ने मनगढ़ंत ढंग से केस दर्ज कराया है। उनके द्वारा सम्मान निधि से जुड़े किसानों के सत्यापन में गड़बड़ी बरती जा रही। इसी का विरोध करने पर ही साजिश के तहत फर्जी मुकदमा कायम करा दिया गया। पुलिस की जांच में यह मामला कहीं नहीं टिकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed