फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान

ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान

Sat, 16 Feb 2019 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान
ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के मौहरिया खानपुर रेलवे क्रासिंग के निकट एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के पांच लड़कियां थीं। इसी से वह बीते कुछ माह से तनाव में थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 9 बजे मौहरिया खानपुर रेलवे क्रासिंग के निकट एक महिला ने अकबरपुर से वाराणसी जा रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला की पहचान सम्मनपुर थाना अंतर्गत अमरतल गांव निवासिनी सुनीता (38) पत्नी अशोक के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन की जा रही है। उधर पोस्टमार्टम हाउस पर मिले ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पांच लड़कियां हैं। पांचवीं लड़की दो माह की है। लड़की पैदा होने के चलते वह बीते कुछ समय से तनाव में थी। इसी के चलते ही उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed