{"_id":"5c44c1ccbdec22271f3415e7","slug":"15480100551-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी में सिपाही पर दर्ज हुआ एफआईआर, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वतखोरी में सिपाही पर दर्ज हुआ एफआईआर, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वतखोरी में सिपाही पर केस दर्ज, निलंबित
अंबेडकरनगर। रिश्वतखोरी को लेकर पुलिस प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। बसखारी थाने के एक सिपाही को निलंबित करने के साथ ही उसके विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस भी दर्ज करा दिया। इसी मामले में पुलिसकर्मियों को रिश्वत की पेशकश करने को लेकर एक महिला के विरुद्ध भी अलग से केस दर्ज कराया गया। पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच शुरू करा दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
गत दिवस बसखारी थाने के सिपाही व एक महिला की बातचीत का आडियो वायरल हुआ। इसमें एसपी ने सीओ भीटी को जांच दी। इस बीच रविवार को मामले में एसपी ने आरोपी सिपाही सुरेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उसके विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस भी दर्ज करा दिया। प्रकरण यह है कि बसखारी थाना क्षेत्र के शाहपुर महमूदपुर निवासिनी रेनू सिंह का उसके भाई से विवाद चला आ रहा है।
रेनू का कहना है कि घर के एक कक्ष में उसके जेवरात व सामान रखे हुए हैं, जिसमें जबरन ताला बंद कर दिया गया है। इसी मामले को लेकर वह पुलिसकर्मियों के पास न्याय मांगने पहुंची थी। बताया जाता है कि रेनू का पति सरकारी कर्मचारी है, जिसके साथ वह श्रावस्ती में रहती है। महिला के मुताबिक बसखारी थाने के सिपाही सुरेश यादव ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह थाना प्रभारी का नजदीकी है। उनका सरकारी वाहन भी चलाता है। वह सब समस्या हल करा देगा। यही झांसा देकर उसने रकम भी ऐंठ लिया। इसके बाद भी काम नहीं हुआ। इस पर रेनू ने सिपाही की बातों को टेप करना शुरू कर दिया। इसमें पैसे को लेकर भी बात हो रही, तो वहीं अधिकारियों को लेकर भी सिपाही द्वारा आपत्तिजनक बातें की गईं।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर इन्हीं सबको लेकर रविवार को सिपाही के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस भी दर्ज कर लिया गया। उधर पुलिसकर्मियों को रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में संबंधित महिला रेनू के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वायरल हुए कई आडियो में से एक में रेनू स्वयं कई बार पैसा देने की पेशकश करती सुुनी जा रही हैं।
थाना प्रभारी पर भी गिर सकती है गाज
बसखारी थाना प्रभारी बेचूसिंह यादव पर भी गाज गिर सकती है। प्रकरण में उनकी भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। महिला ने पुलिसकर्मियों से बातचीत का जो आडियो पेश किया है, उसमें नेपाल से दो जोड़ी जूते व एक जैकेट की भी डिमांड थाना प्रभारी के लिए शामिल है। इसके साथ ही थाना प्रभारी के नाम पर पैसे के लेनदेन की भी बात की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई हो सकती है।
दोनों पक्षों पर दर्ज कराया गया है केस
सिपाही द्वारा सामने आए आडियो में रुपये की पेशकश के बावजूद इंकार नहीं किया जा रहा है। उसने महिला से अलग-अलग चरण में लंबी वार्ता की है, जिसका कोई औचित्य नहीं था। टिप्पणियां भी आपत्तिजनक हैं। इसके चलते उसे निलंबित कर केस दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही महिला ने चूंकि कई बार रिश्वत की पेशकश की है। इसलिए उस पर भी केस दर्ज करा दिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना कराई जाएगी। - शालिनी, एसपी