फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बदमाशों ने किया ग्रामीण पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला

बदमाशों ने किया ग्रामीण पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला

Thu, 10 Jan 2019 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने किया ग्रामीण पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला
लुटेरों से भिड़ा ग्रामीण, संघर्ष में चली गोली, पैर में धंसी
विज्ञापन


महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मगनपुर गांव के पास गुरुवार अपराह्न लूट के इरादे से आए बाइक सवार लुटेरों से एक ग्रामीण भिड़ गया। दोनों में जमकर संघर्ष हुआ। खुद को फंसता देख एक लुटेरे ने तमंचा निकाल लिया। ग्रामीण ने तमंचा पकड़ लिया, मगर इसी दौरान तमंचे से गोली चल गई और गोली ग्रामीण के दाहिने पैर में जा धंसी। हालांकि दोनों लुटेरे इसके बाद तमंचा सहित मौके से फरार होने में सफल हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

हीड़ी पकड़िया निवासी अकबर अली (55) गुरुवार दिन में साइकिल से महरुआ बाजार स्थित एक बैंक गए हुए थे। वे पास बुक पर अंकन कराने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। अपराह्न एक बजे जब वे मगनपुर गांव के निकट पहुंचे तभी हीड़ीपकड़िया खड़ंजा मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो लुटेरे वहां आ गए। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। लुटेरों ने बाइक आगे लगा दी, जिस पर अकबर को साइकिल रोक देनी पड़ी। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। अकबर उनसे भिड़ गया और तमंचे को पकड़ लिया। इसी दौरान गोली चल गई। गोली अकबर के दाहिने पैर में जांघ के नीचे जा लगी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। परिवारीजन भी वहां पहुंचे। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी मिलते ही महरुआ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक घटना स्थल के आसपास छानबीन करने के साथ ही इर्द गिर्द के लोगों से पूछताछ भी हुई। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना हुई है। ऐसा प्रतीत होता है लुटेरों ने अकबर को बैंक में देखा और बैंक से पैसा निकालने के शक पर हमला किया। अभी तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed