फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गोरखपुर से फरार 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

गोरखपुर से फरार 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से फरार 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
गोरखपुर से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन


जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जनपद पुलिस ने 25 हजार के ईनामी एक अंतरजनपदीय बदमाश को गिरफ्तार करने की सफलता पाई है। गोरखपुर के इस शातिर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर जनपद पुलिस लंबे समय से घेराबंदी कर रही थी। इस बीच सुरागरसी के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम जैतपुर थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम के लिए बीस हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।

जलालपुर सर्किल में इन दिनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान छिड़ा हुआ है। सीओ अमरबहादुर द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान का नेतृत्व किया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ की अगुवाई में जैतपुर पुलिस टीम शनिवार रात क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ अभियान में निकली थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक ईनामी बदमाश मौजूद है। टीम सूचना के आधार पर कुशौरा अन्तपुर पुलिया के निकट पहुंची तो वहां संदिग्ध दशा में घूम रहे एक युवक को रोका गया। उसने भागने का प्रयास किया तो टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


उसकी पहचान सूचना के अनुरूप 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी निवासी बारहनगर थाना गोला जनपद गोरखपुर के तौर पर हुई। गोरखपुर पुलिस ने उस पर ईनाम घोषित कर रखा था। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह यहां लूट के इरादे से घूम रहा था। गोरखपुर से फरार इस बदमाश पर गोरखपुर के बेलीनगर, कैंट, गोरखनाथ, उरुवा बाजार व गोला थाने में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट व जानलेवा हमले के कई मामले हैं। 10वां मुकदमा उसके विरुद्घ अब जैतपुर थाने में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जिला मुख्यालय पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक राय ने बताया कि सीओ जलालपुर अमरबहादुर के नेतृत्व में मिली इस सफलता वाली पुलिस टीम में जैतपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, दरोगा उपेेंद्र यादव व रवीन्द्र सिंह तथा सिपाही मुन्ना सिंह कुशवाहा व राहुल कुमार शामिल रहे। बताया कि एसपी शालिनी ने पुलिस टीम की इस महत्वपूर्ण सफलता पर बीस हजार रुपए का पुरस्कार भी टीम को प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed