फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विधायक आलापुर के विरुद्ध कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट

विधायक आलापुर के विरुद्ध कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट

Thu, 13 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
विधायक आलापुर के विरुद्ध कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट
विधायक आलापुर के विरुद्ध कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। आलापुर विधायक अनीता कमल के साथ ही बीते विधानसभा चुनाव में कई दलों के प्रत्याशियों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज हो चुका है। इससे पहले के चुनाव में भी ऐसे केस दर्ज होते रहे हैं। इन्हीं केसों की सुनवाई के दौरान अब आलापुर विधायक के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्रयागराज की विशेष कोर्ट से गैर जमानती वारंट निर्गत हुुआ है।
चुनावों में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशी पीछे नहीं रहे हैं। मंत्रियों से लेकर विभिन्न पार्टियों के कद्दावर नेता इसमें शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने कई मुकदमे पंजीकृत कराए थे। इसमें सत्ता का दुरुपयोग कर कहीं पर पानी के लिए नल लगवाने, तो कहीं बिजली के लिए खंभे लगवाने तक के मामले शामिल थे। बिना अनुमति के सभा करने, बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगवाने आदि मामलों को लेकर भी अलग-अलग थानों में 40 से अधिक केस दर्ज हुए थे। इससे पहले लोकसभा व पूर्ववती विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह मुकदमे दर्ज कराए गए थे। ऐसे केसों की ही विशेष सुनवाई प्रयागराज के एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने तेजी से शुरू की है।
विज्ञापन

कोर्ट ने गुरुवार को प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध ऐसे मामलों में वारंट निर्गत किया। इसी में आलापुर सुरक्षित सीट की भाजपा विधायक अनीता कमल का भी नाम शामिल है। कोर्ट ने उनके विरुद्ध भी वारंट निर्गत किया है। एएसपी अशोक कुमार राय ने ऐसे किसी आदेश की जानकारी होने से इन्कार किया, जबकि विधायक अनीता कमल से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed