{"_id":"5c12942642c7925d3a18986a","slug":"154472148412-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा टीम ने बगैर मान्यता के चल रहा विद्यालय कराया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेसिक शिक्षा टीम ने बगैर मान्यता के चल रहा विद्यालय कराया बंद
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बगैर मान्यता के चल रहे एक विद्यालय को गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने बंद करा दिया। साथ ही प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। बताया जाता है कि बीते दिनों संबंधित विद्यालय के एक छात्र की विद्यालय के पास ही स्कूल अवधि में ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हो गया था। जांच पड़ताल में पता चला कि संबंधित विद्यालय के पास मान्यता नहीं है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालय के विरुद्घ यह कार्रवाई की।
भियांव शिक्षा क्षेत्र के दिघौटा ग्राम पंचायत में माता विद्या देवी पब्लिक के नाम से एक विद्यालय संचालित है। करीब एक पखवारे पहले मध्यावकाश के दौरान निमटनी निवासी विद्यालय के कक्षा 2 के छात्र सुंदर (10) वर्ष की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी, जबकि इसी कक्षा का एक अन्य छात्र हसनपुर निवासी प्रवीण कुमार (9) घायल हो गया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था। जानकारी होने पर एसडीएम जलालपुर संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। मामले में छानबीन की गई तो पता चला कि विद्यालय को जरूरी मान्यता ही नहीं है। ऐसे में एसडीएम ने एबीएसए भियांव को फटकार भी लगायी थी। बगैर मान्यता के संचालित इस विद्यालय को तत्काल बंद कराते हुए दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस बीच खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार यादव ने आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद गुरुवार को टीम के साथ विद्यालय पहुंचे, और विद्यालय को बंद करा दिया। हिदायत दी कि यदि दोबारा विद्यालय का संचालन किया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है।