{"_id":"5c0fe9c1bdec2241b2773d95","slug":"154454679218-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबर हत्याकांड मामले में घेराबंदी कर एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकबर हत्याकांड मामले में घेराबंदी कर एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लगभग एक माह पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरहा गांव में बकरी चोरी करने के दौरान बदमाशों की गोली से ग्रामीण की हुई मौत मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
जलालपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र से एक बदमाश बाइक से जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर फिरोजपुर स्थित अपने घर जा रहा है। इस पर बाइक से सादी वर्दी में दो पुलिस कर्मियों ने सरपतहा थाना क्षेत्र से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि जब बदमाश मालीपुर थाना अंतर्गत सलाहुद्दीनपुर गांव के निकट पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश सड़क किनारे बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। इस बीच ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर खेत को घेर लिया। कुछ ही देर में जलालपुर व मालीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दिनेश कुमार निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
सीओ अमर बहादुर ने बताया कि 14 नवंबर को जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरहा गांव में रात बकरी चोर गांव निवासी अकबर अली के घर से बकरी चोरी कर रहे थे। अकबर अली की गुहार पर जब तक लोग पहुंचते, तब तक बदमाश फायर करते हुए भाग गए। इसमें अकबर अली की मौत हो गई थी। मामले में केस दर्ज कर आजमगढ़ के गंभीरपुर गांव निवासी नूरआलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले में दिनेश की तलाश की जा रही थी।