फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अनियंत्रिति होकर पलटी निजी बस, शिक्षामित्र समेत दो की मौत

अनियंत्रिति होकर पलटी निजी बस, शिक्षामित्र समेत दो की मौत

Mon, 10 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रिति होकर पलटी निजी बस, शिक्षामित्र समेत दो की मौत
यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, महिला शिक्षामित्र समेत दो की मौत
विज्ञापन


कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र में गोपालपुर चौराहा के पास सोमवार दोपहर ट्रक को ओवरटेक कर रही लखनऊ से जलालपुर जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस पलट गई। दर्दनाक हादसे में महिला शिक्षामित्र व एक युवती की मौत हो गई। जबकि, नौ अन्य यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत गंभीर बनी है। घटना से मौके पर चीख पुकार व अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बामुश्किल बाहर निकाला। घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ सदर धर्मेंद्र सचान ने घटनास्थल का जायजा लिया। एडीएम गिरिजेश त्यागी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। एडीएम ने घायलों को भरोसा दिलाया कि उनका समुचित उपचार सुनिश्चित होगा।

लखनऊ से जलालपुर आ रही यात्रियों से भरी निजी बस सोमवार दोपहर अहिरौली थाना अंतर्गत गोपालपुर चौराहा के पास पहुंची। बाजारवासियों के अनुसार आगे जा रही एक ट्रक को बस चालक ने तेजी से ओवरटेक करने का प्रयास किया। ऐसा करने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक बस संभालता, तब बस सड़क के किनारे जाकर पलट गई। बस से चीख पुकार की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस को जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का कार्य प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच अहिरौली थानाध्यक्ष संजय सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें सवार जैतपुर के मजगवां निवासिनी पूनम मिश्रा (42) पत्नी यशोदानंद व जहांगीरगंज के सुतहरपारा निवासिनी शिवांगी (22) पुत्री तीर्थराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पूनम मिश्रा प्राथमिक विद्यालय लवइया रफीगंज में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। घटना में नौ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इनका चल रहा इलाज
बस दुर्घटना में घायल आजमगढ़ के नसीरपुर निवासी मीना (42) पत्नी विजय प्रताप, जहांगीरगंज के सुतहरपारा गांव निवासी अतुल (29) पुत्र तीर्थराज, अंकिता (25) पुत्री तीर्थराज, प्रियंका (28) पत्नी अतुल, जैतपुर के मजगंवा निवासी यशोदानंद (47) पुत्र जयनरायन, टांडा के सूरापुर निवासी सुरेश (32) पुत्र मोतीलाल, टांडा के जनार्दनपुर निवासी रणजीत (30) पुत्र आशाराम, आजमगढ़ के अराजीबाग निवासिनी वसुंधरा (32) पत्नी राहुल व फैजाबाद निवासी शैलेंद्र (50) पुत्र सुरेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


बस का ऑल इंडिया परमिट
आजमगढ़ के एआरटीओ आरएन चौधरी ने बताया कि बस का ऑल इंडिया परमिट 2023 तक है। यह परमिट सिर्फ एक स्थान से यात्रियों को लेकर दूसरे स्थान तक पहुंचाने का है। इस परमिट पर न तो बीच रास्ते से सवारी ले सकते हैं और न ही उतार सकते हैं। कहा कि यदि बस पर अयोध्या, अंबेडकरनगर व आजमगढ़ के यात्री थे, तो यह नियमत: अनुचित है। मामले में जांच कराई जाएगी। यदि मामला सही पाया गया, तो नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed