फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पेड़ से लटकता मिला ईंट भट्ठे से लापता मजदूर का शव

पेड़ से लटकता मिला ईंट भट्ठे से लापता मजदूर का शव

Sun, 09 Dec 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला ईंट भट्ठे से लापता मजदूर का शव
टांडा (अंबेडकरनगर)। एक दिन पहले ईंट-भट्ठे से लापता हुए मजदूर का शव रविवार को सुबह कोतवाली क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर गमछे से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन



जनार्दनपुर गांव के कुछ किसान सुबह खेत में काम करने के लिए गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। लगभग 40 वर्षीय एक युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर कोतवाल रामलखन पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसकी जेब से छत्तीसगढ़ के एक स्टेशन का रेलवे टिकट बरामद हुआ, तो अंगुली पर मतदान का निशान भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी कि इसी बीच रामपुर कला स्थित रामअजोर के ईंट-भट्ठे पर कार्य करने वाला युवक जगमोहन वहां पहुंचा। उसने शव की पहचान करते हुए बताया कि यह उसके चाचा नोहर पुत्र टेकशाह गौड़ निवासी भालूचुआ थाना कुमाखाना जिला महासमुद्र छत्तीसगढ़ हैं।



बताया कि दो दिन पहले ही वह तथा नोहर छत्तीसगढ़ से लौटे थे। शनिवार देर शाम अचानक उसका चाचा लापता हो गया। सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उधर, स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि प्रकरण आत्महत्या का लग रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed