{"_id":"5bd5f288bdec2269424c0851","slug":"154074787415-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन के पीएनबी शाखा में दुस्साहसिक ढंग से चोरों ने तोड़ा ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास भवन के पीएनबी शाखा में दुस्साहसिक ढंग से चोरों ने तोड़ा ताला
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सुरक्षा गार्ड की दिलेरी से विकास भवन के पंजाब नेशलन बैंक शाखा में शनिवार रात चोरी करते दो बैंक चोर धरे गए। फूलप्रुफ प्लॉनिंग के तहत चोरों ने बैंक के चैनल व अलमारियाें का ताला तोड़ दिया। फिर तिजोरी का तोड़ते दोनों दबोच लिए गए। पुलिस की मानें तो चोरी की साजिश बैंक के एक सफाईकर्मी ने अपने साथी के साथ रची थी। पुलिस ने बैंक मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज करने के साथ ही दोनों को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विकास भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा संचालित है। शनिवार रात लगभग दस बजे सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र प्रवेश द्वार पर लगे चैनल में ताला लगाकर अपने पुत्र बृजेंद्र के साथ परिसर के बाहर स्थित होटल में खाना खाने चला गया। बताया जाता है कि वीरेंद्र रात्रि के समय अपने पुत्र के साथ ही ड्यूटी करता है। लगभग आधे घंटे बाद खाना खाकर जब दोनों वापस परिसर पहुंचे, तो यहां अंधेरा पाया। बाहर की लाइटें बंद थी। किसी अनहोनी की आशंका में तेजी से बैंक भवन की तरफ दौड़े। देखा कि चैनल का ताला टूटा है और अंदर भी अंधेरा है। इस पर दोनों टार्च लेकर सावधानीपूर्वक अंदर गए। वहां का दृश्य देखकर वे सन्न रह गए। तीन अलमारियों व एक बाक्स का ताला टूटा हुआ था। उसके सामान बाहर बिखरे हुए थे। दो चोर लॉकर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। दुस्साहसिक ढंग से चोरी करने का प्रयास कर रहे चोरों को पकड़ने के लिए जान की बाजी लगाते हुए वीरेंद्र ने अपने पुत्र के साथ दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान चोरों ने हाथापाई की, लेकिन उन्होंनेे चोरों को नहीं छोड़ा। मारपीट में दोनों के हाथों में चोटें भी आईं। पुत्र के कहने पर वीरेंद्र ने डायल 100 को फोन करने के साथ ही अकबरपुर कोतवाली को सूचना दी। कुछ ही देर में डायल 100 पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली ले आई। पूछताछ में उनकी पहचान शिवकुमार व राजू निवासी मुजाहिदपुर थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई। इसमें शिवकुमार विकास भवन में ही सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। कोतवाल एनएन शर्मा ने बताया कि शाखा प्रबंधक हरिश्चंद्र की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
सुरक्षित है कैश
सुरक्षा गार्ड ने सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए कैश चोरी होने से बचा लिया। बताया कि चोरों ने तीन अलमारी व एक बाक्स का ताला तोड़ा था। कैश दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच पकड़ लिए गए। कैश पूरी तरह सुरक्षित है। -हरिश्चंद्र, शाखा प्रबंधक पीएनबी