फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किशोरी से छेड़छाड़ में दो पर केस

किशोरी से छेड़छाड़ में दो पर केस

Fri, 05 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ में दो पर केस
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बीते दिनों घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 30 सितंबर को वह किसी काम से बाजार गई हुई थी। घर में उसकी पुत्री अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए मोहल्ले के दो युवक घर में घुस गए और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुत्री ने अपनी इज्जत बचाने के लिए गुहार लगा दी। लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। इसी क्रम में पुलिस ने महिला की तहरीर पर शुक्रवार को आमिर व बबलू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed