फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निजी दूरसंचार टावर में धू धू कर लगी आग

निजी दूरसंचार टावर में धू धू कर लगी आग

Sun, 16 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
निजी दूरसंचार टावर में धू धू कर लगी आग
महरुआ (अंबेडकरनगर)। कस्बे के बाजार स्थित एक निजी दूरसंचार सेवा के बैट्री कक्ष में रविवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। केबिल द्वारा आग टॉवर तक पहुंच गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। तमाम दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस बीच सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

महरुआ बाजार में एक निजी दूरसंचार सेवा का टावर लगा हुआ है। रविवार शाम शार्ट सर्किट से अचानक बैट्री कक्ष में आग लग गई। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कक्ष में लगी आग केबिल से होती हुई टावर तक पहुंच गई। कुछ ही देर में टावर भी धू-धू कर जलने लगा। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें भी बंद कर दीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। महरुआ थानाध्यक्ष दयाशंकर भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने भी आग पर काबू पाने में ग्रामीणों का साथ देना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। एसओ ने बताया कि आग का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट का सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed