{"_id":"5b9400c3867a557ebd686e41","slug":"153642616410-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों की मौत के जिम्मेदार अपहर्ताओं की तलाश में छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों की मौत के जिम्मेदार अपहर्ताओं की तलाश में छापेमारी
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। बीएससी की छात्रा के अपहरण व छेड़छाड़ तथा कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत मामले में टांडा व हंसवर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। शुक्रवार रात व शनिवार को दिन में आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि इसमें पुलिस को सफलता नहीं मिली। मामले में एक नामजद व दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह चलती कार में अपहृत कर ले जाई जा रही बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़ के दौरान अनियंत्रित हुई कार की टक्कर से एक यात्री व दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई थी। उस पर सवार तीन युवक तो भाग निकले, लेकिन युवती बाल बाल बच गई। चूंकि छात्रा का अपहरण हंसवर थाना क्षेत्र से किया गया था, इसलिए युवती की मां की तहरीर पर हंसवर पुलिस ने नसीराबाद निवासी जैद के अलावा दो अज्ञात के विरुद्ध अपहरण व छेड़छाड़ के आरोप में, जबकि मार्ग दुर्घटना मामले में टांडा कोतवाली पुलिस ने भी जैद व दो अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।
इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार रात व शनिवार को दिन में हंसवर व टांडा कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली। सीओ टांडा केके मिश्र ने बताया कि दर्ज मामलों में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कराई गई है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद है।