फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हाईटेंशन तार गिरने से झुलसी बालिका की इलाज के दौरान मौत

हाईटेंशन तार गिरने से झुलसी बालिका की इलाज के दौरान मौत

Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार गिरने से झुलसी बालिका की इलाज के दौरान मौत
अंबेडकरनगर। हाईटेंशन तार गिरने से झुलसी बालिका की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। उसे दो दिन पहले जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। बालिका की मां समेत एक मासूम किशोर भी घटना में झुलस गया था। इन दोनों की स्थिति सामान्य है। बालिका की मौत के बाद लोगों में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

मालूम हो कि तीन दिन पहले अकबरपुर नगर के पहितीपुर चौराहे पर हाईवोल्टेज तार गिर जाने से इन्द्रलोक कलोनी निवासी मनीष श्रीवास्तव की पत्नी नम्रता (35), चार वर्षीय पुत्र शौर्य व 8 वर्षीय पुत्री शिवांगी झुलस गए थे। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। इसमें शिवांगी लगभग 60 प्रतिशत झुलस गई थी। अस्पताल से शिवांगी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। नम्रता व शौर्य को भी लेकर परिवार के लोग लखनऊ चले गए। इस बीच आशंका के अनुरूप इलाज के दौरान शनिवार को शिवांगी ने दम तोड़ दिया। यह समाचार मिलते ही लोग सन्न रह गए। बड़ी तादाद में देरशाम शहजादपुर पहुंचे लोगों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी और दोषी विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। अकबरपुर कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed