फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   संदिग्ध दशा में जलकर महिला की मौत

संदिग्ध दशा में जलकर महिला की मौत

Sat, 28 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में जलकर महिला की मौत
टांडा (अंबेडकरनगर)। हंसवर के गोकुलपुर गांव में शुक्रवार भोर में पोल्ट्री फार्म के निकट पुआल के ढेर में लगी आग की चपेट में आने से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हंसवर के गोकुलपुर गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म के बगल स्थित पुआल के ढेर में शुक्रवार भोर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वहां देखकर लोग सन्न रह गए कि आग की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर बेसुध पड़ी थी। महिला की पहचान इसी गांव निवासिनी पुनीता (28) पत्नी दिनेश कुमार के रूप में हुई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला पोल्ट्री फार्म में कैसे पहुंची और फार्म में आग कैसे लगी। इसे लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि मृतका के पति दिनेश की लंबी बीमारी के चलते इसी वर्ष फरवरी माह में मौत हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार पति की मौत के बाद से ही वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। उसके तीन वर्ष व 11 माह के दो पुत्र हैं। इस बीच एसओ हंसवर विजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है। परिवार के किसी सदस्य ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed