फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Fri, 23 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत यादवनगर चौराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक वृद्धा की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज थाना अन्तर्गत गोशाईगंज निवासी रामलौट (35) पुत्र जयनरायन गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत यादवनगर चौराहा के निकट पहुंचा, तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी थाना अंतर्गत अहिरौली निवासिनी ऊषा देवी (68) पत्नी मथुराप्रसाद शुक्रवार सुबह उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं बसखारी थाना अंतर्गत मखदूमनगर निवासी प्रमोद (18) पुत्र ओमप्रकाश गुरुवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अंतर्गत अन्नावां बाजार निवासी अनिल (35) पुत्र राधेश्याम गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत हाशिमगढ़ चितौनी गांव निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र मनीराम शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आने के दौरान पुराने तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed