{"_id":"5a1865e84f1c1bca678bd7ab","slug":"151154850816-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी समेत दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा प्रत्याशी समेत दो पर केस
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशी समेत दो पर केस
टांडा (अंबेडकरनगर)। वाहन पर अनुमति से अधिक ध्वनि यंत्र लगाकर सपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने पर कोतवाली पुलिस ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी व वाहन चालक के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया।
शुक्रवार दोपहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चौक के निकट चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी बीच सपा प्रत्याशी का प्रचार करता हुआ एक ई-रिक्शा उधर से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रुकवा लिया। वाहन पर अनुमति से अधिक न सिर्फ झंडे, बल्कि हॉर्न लगे हुए थे।
इस पर पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही सपा प्रत्याशी रेहाना अंसारी व वाहन चालक सिराज के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया। कोतवाल ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित वाहन को सीज कर दिया गया है।