फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक

असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक

Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने असलहे की बल पर एक युवक से बाइक लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


थाना अंतर्गत माडरमऊ निवासी प्रवेश गौड़ बुधवार देर शाम बाइक से जहांगीरगंज जा रहा था। जब वह गांव से कुछ आगे बढ़ा, तभी ओवरटेक कर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि प्रवेश कुछ समझ पाता, दो बदमाश उसके पास पहुंच गए और बाइक से चाभी निकालने लगे।
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया, तो असलहा उसकी कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद उसे बाइक से नीचे उतार दिया और फिर बाइक लेकर जहांगीरगंज की तरफ भाग गए। इस वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एसओ बेचूसिंह यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed