फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गोदाम में उतरे करंट से युवा पान मसाला कारोबारी की मौत

गोदाम में उतरे करंट से युवा पान मसाला कारोबारी की मौत

Fri, 27 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में उतरे करंट से युवा पान मसाला कारोबारी की मौत
करंट लगने से पान मसाला कारोबारी की मौत
विज्ञापन

बसखारी। गोदाम में बने एक खंभे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आकर शुक्रवार को एक युवा कारोबारी की मौत हो गई। पान मसाला कारोबारी ने दुकान के सामने ही एक गोदाम बना रखा था। गोदाम से सामान निकालने के दौरान हादसा हुआ। करंट लगने की जानकारी पर पहुंचे परिवारीजन में रोना पिटना मच गया। उन्होंने शव का टांडा के महादेवा घाट पर अन्तिम संस्कार कर दिया।

बसखारी हनुमानगढ़ी क्षेत्र निवासी निरंजन (44) का बसखारी पश्चिमी चौराहे के निकट पान मसाले का थोक कारोबार था। जलालपुर रोड मोड़ पर एक दुकान और उसके सामने सड़क की दूसरी तरफ एक गोदाम भी बना रखा था। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर बाद निरंजन को गोदाम से कुछ सामान निकालना था। गोदाम पहुंचकर उसने ताला खोला और सामान लेने अन्दर चला गया। वहां के एक खंभे में बिजली का करंट उतरा था।
विज्ञापन


निरंजन को इसका एहसास नहीं था। सामान निकालने के दौरान उसका हाथ टीन शेड से जुडे़ खंभे पर पड़ गया। इसके साथ ही वह करंट की चपेट में आ गया। अचानक चिल्लाने के साथ ही वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पडे़। निरंजन को तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार के चर्चित पान मसाला कारोबारी की मौत होने की खबर से लोग सन्न रह गये। परिवारीजनों को खबर मिली तो वह भी रोते पीटते मौके पर पहुंचे। निरंजन के दो छोटे पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुलिस को जानकारी मिली तो उसने मौके पर जाकर छानबीन की। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उन्होंने शव का टांडा के महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ टीपी वर्मा ने बताया कि बिजली का करंट लगने से युवक की मौत होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed