फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सड़क पार कर रही महिला की बाइक टक्कर से मौत

सड़क पार कर रही महिला की बाइक टक्कर से मौत

Thu, 26 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रही महिला की बाइक टक्कर से मौत
हादसों में महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।

बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर पुरसावां निवासिनी समुंदरा देवी (52) बुधवार सुबह बनगांव रोड पार कर रही थी। इसी बीच अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। इस बीच गंभीर रूप से घायल समुंदरा को परिवारीजन स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत रुचौचा गांव निवासी अविनाश (15) बुधवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय गांव के निकट ही जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत एनवां गांव निवासी बरसाती (78) बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, वह गांव के निकट सड़क पार कर रहा था।


उसे सीएचसी जहांगीरगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी फरियादी खान (58) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बेवाना बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed