{"_id":"59f0d8d94f1c1b9f678b7626","slug":"15089564561-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में लटकता मिला पश्चिम बंगाल से आए कारीगर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में लटकता मिला पश्चिम बंगाल से आए कारीगर का शव
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में लटकता मिला कारीगर का शव
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के एक सराफा व्यवसाई के कारीगर का शव बुधवार सुबह दुकान के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे में संदिग्ध दशा में लटकता मिला। उसकी जेब से एक लड़की की फोटो व प्रेमपत्र भी पुलिस को मिला है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
अकबरपुर नगर के सराफा व्यवसाई राजेंद्र प्रसाद सेठ की शहजादपुर में अमरदीप ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर पश्चिम बंगाल के नदिया जनपद अंतर्गत चकदा निवासी युवक राकेश दास (25) कुछ समय से कारीगर के तौर पर काम कर रहा था। वह दुकान के ऊपरी तल पर बने कमरे में ही रहता था।
नित्य की तरह वह जब बुधवार सुबह दुकान खोलने नीचे नहीं उतरा तो लोगों को आशंका हुई। दुकान मालिक राजेंद्र सेठ जब ऊपर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद हैै और राकेश कोई जवाब भी नहीं दे रहा। किसी अनहोनी की आशंका में तत्काल अकबरपुर कोतवाली को सूचना दी गई।
विज्ञापन
कुछ देर में ही शहजादपुर चौकी से पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला तो देख कि शव एक गमछे के सहारे छत से लटक रहा है। पुलिसकर्मियों ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले तलाशी लेने पर राकेश की जेब से एक लड़की की फोटो व कुछ प्रेमपत्र भी बरामद हुए।
माना जा रहा है कि इसी के चलते यह घटना हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि इसमें किसी साजिश की आशंका से इन्कार भी नहीं किया जा सकता। मामले की वृहद जांच की जरूरत है।
कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां से सामने आए तथ्यों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।