फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पशु तस्करों ने किया पथराव, पुलिस को हटना पड़ा पीछे

पशु तस्करों ने किया पथराव, पुलिस को हटना पड़ा पीछे

Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने किया पथराव, पुलिस को हटना पड़ा पीछे
पशु तस्करों ने किया पथराव, पुलिस को हटना पड़ा पीछे
विज्ञापन


महरुआ। थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदनगर चौराहा पर शुक्रवार देर रात पिकअप से पशु चोरी करने पहुंचे तस्करों ने ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और भाग निकले। अचानक हुई पत्थरबाजी के चलते यूपी 100 पुलिस टीम को अपने कदम पीछे हटाने पड़े।

इस बीच जानकारी होने पर जब तक एसओ महरुआ दल-बल के साथ पहुंचते, पशु तस्कर पिकअप समेत अकबरपुर की तरफ भाग खड़े हुए। महरुआ थाना अंतर्गत सेमरी निवासी सियाराम अग्रहरि पुत्र राममविदुर इसी थाना क्षेत्र के आनंदनगर चौराहा के निकट रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने घर में ही किराना व कबाड़ की दुकान खोली है और बगल में ही छप्पर डालकर एक गोवंशीय पशु पाल रखा है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात एक पिकअप चौराहे पर पहुंची। उस पर से एक व्यक्ति उतरा और मवेशी को खोलने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चंद कदम दूरी पर मौजूद पुलिस पिकेट के सिपाहियों ने देख लिया और रोकने के लिए कुछ ग्रामीणों के साथ आगे बढ़े। पुलिसकर्मियों को अपनी तरफ आते देख पशु तस्कर मवेशी छोड़कर वाहन पर चढ़ गया। पुलिसकर्मियों को रोकने के लिए उन पर पथराव शुरू कर दिया।

अचानक हुए हमले से घबराए पुलिसकर्मी पीछे हट गए। इस बीच सियाराम की सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पशु तस्करों ने उन पर भी पथराव करना शुरू कर दिया।

नतीजा यह हुआ कि यूपी 100 वाहन के पुलिसकर्मी भी पीछे हटने को विवश हो गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पशु तस्कर पुलिस पर पथराव करते हुए अकबरपुर की तरफ भाग निकले।


एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव नहीं किया गया है। जब पुलिस टीम ने दौड़ाया तो वाहन से आए लोग पशु छोड़कर अकबरपुर की तरफ भाग खड़े हुए। मामले में छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed