{"_id":"59d7be8a4f1c1bd0538b6173","slug":"150731129611-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत पांच घायल, एक गंभीर
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में वृद्धा समेत पांच घायल, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक वृद्धा समेत पांच लोग मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत पिपरा गांव निवासी विकास (20) गुरुवार देर शाम बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटकना सोनगांव निवासी कैलाशनाथ (32) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारीडीहा गांव निवासिनी सुशीला (45) गुरुवार देर शाम उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर निवासिनी गुणवंती (75) शुक्रवार को घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहरा गांव निवासी आलम (45) गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।