{"_id":"59cbef504f1c1bca538b4b1d","slug":"150653733916-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति विवाद में भिडे़ पिता सहित सगे भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपति विवाद में भिडे़ पिता सहित सगे भाई
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति विवाद में भिडे़ पिता व दो पुत्र
जहांगीरगंज। संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रही पंचायत में बुधवार को दो भाई आपस में भिड़ गए। मामला गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों समेत पिता को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के इसौरी नसीरपुर गांव निवासी रामशब्द मौर्य का एक पुत्र उनसे अलग रहता है जबकि दूसरा पुत्र उनके साथ रहता है।
रामशब्द के मुताबिक अलग रह रहा पुत्र अक्सर विवाद करता रहता है। इससे परिवार के अन्य लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
आए दिन हो रहे इसी विवाद से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने पंचायत बुलाई तो उसमें भी उसके द्वारा गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी गई।
उधर अलग रह रहे पुत्र का कहना है कि उसे हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। हिस्सा मांगने पर उसे मारने-पीटने की धमकी दी जाती है।
चर्चा है कि पंचायत के बीच विवाद कर रहे लोगों ने लाइसेंसी असलहे भी निकाल लिए। उधर एसओ बेचू सिंह यादव का कहना है कि विवाद की सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची थी।
विवाद कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। शस्त्र निकालने जैसी कोई सूचना नहीं है। तीनों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।