{"_id":"599b27a64f1c1b887e8b4887","slug":"1503340477146-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में 6 घायल, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में 6 घायल, एक गंभीर
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में छह घायल, एक गंभीर
महरुआ, अकबरपुर व सम्मनपुर क्षेत्रों में हुईं घटनाएं
अंबेडकरनगर। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी मंगरू (60) व गुलजार (50) सोमवार दोपहर एक बाइक से महरुआ जा रहे थे। बाजार पहुंचने पर एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मंगरू की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी तरह अकबरपुर थाने के इंद्रलोक कालोनी निवासी रामबहादुर (34) व कृष्णबहादुर (52) रविवार देर शाम एक बाइक से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के तहिरापुर गांव निवासी अभयराज (48) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय सिकंदरपुर बाजार के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में फैजाबाद के गोसाईगंज की शीला देवी (32) रविवार देर शाम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से अकबरपुर से घर जा रही थी। कटेहरी बाजार के निकट अचानक झटका लगने पर बाइक से नीचे गिर गई और घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।