{"_id":"5972334c4f1c1b721a8b46da","slug":"150065653513-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
भीटी। स्थानीय पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार दो हजार रुपये व चोरी का सामान बरामद किया है। मालूम हो कि गुरुवार देर शाम महरुआ क्षेत्र में सेनपुर चौराहा स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी के दौरान दुकानदार ने एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसकी पहचान राजकुमार उर्फ राजू निवासी बरई का पूरा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक राजकुमार ने अपने दो साथियों के नाम सुभाष उर्फ गोलू निवासी पैकोली व अमित निवासी सया, भीटी बताए। पुलिस ने उनमें सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। अमित फरार हो गया। पूछताछ में दोनों ने दस दिन पूर्व सेनपुर चौराहे की एक दुकान का ताला तोड़कर एक लाख का सामान तथा सया में एक मकान में सेंध लगाकर चोरी करने की बात स्वीकारी। उनके पास दो हजार रुपये व चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ।